Video: बिहार में फिर पुलिस पर हमला, थाना की पास हुई पत्थरबाजी, बचाने के लिए खुद को किया बंद

Police Attacked in Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस पर हमला हुआ है. पुलिस की एक टीम शराब माफिया के घर छापेमारी करने गई थी तभी ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी.

Police Attacked in Muzaffarpur: बिहार में अब अपराधी पुलिस वाले पर भारी पड़ रहे हैं. पिछले 4 दिनों में बिहार के 6 जिलों में पुलिस पर हमला हुआ है. मुंगेर में हुए हमले में ASI संतोष कुमार सिंह की जान भी चली गई थी. रविवार को प्रदेश के भागलपुर और जहानाबाद में भी पुलिस पर हमला हुआ. इसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. सोमवार को सदन में भी पुलिस पर हो रहे लगातार हमले को लेकर विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन किया. लॉ एंड आर्डर पर उठते सवाल के बीच बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस पर हमला हुआ है. मामले को लेकर अधिकारी ने बताया, “गांव वालों ने थाना के पास जमा होकर रोड़ेबाजी की है. वीडियो फुटेज के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. पूरी सख्ती से कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की एक टीम शराब माफिया के घर रेड करने गई थी. इसी दौरान लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. फुटेज के आधार पर 20 के आसपास लोगों की पहचान की गई है.”

देखें वीडियो :

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: अगले 24 घंटे बिहार के 12 जिलों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

इसे भी देखें: Video: बिहार में फिर वर्दी पर हमला, जहानाबाद में भयंकर बवाल, ईंट लगने से पुलिसकर्मी घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >