निगम कर्मियों को सातवां वेतनमान देने के कैबिनेट के फैसले से खुशी

लंबी लड़ाई के बाद मिली जीत

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

लंबी लड़ाई के बाद नगर निगम कर्मचारियों को सातवां वेतनमान देने के लिए बिहार कैबिनेट से लगी मुहर पर कर्मियों में खुशी है. कैबिनेट से प्रस्ताव पर लगी मंजूरी की खबर मिलते ही कर्मचारी एक-दूसरे को बधाई देते नजर आये. हालांकि, कैबिनेट से सप्तम वेतनमान पर खर्च होने वाली राशि का वहन नगर निगम को आंतरिक मद से करना है. कहा गया है कि राज्य वित्त आयोग की अनुसंशा के आलोक में नगर निकायों को वेतन एवं वेतन मद में जो राशि दी जाती है, उसके अतिरिक्त कोई भी राशि नहीं दी जायेगी. बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कर्मियों की जीत हुई है. हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने कैबिनेट से मंजूरी के बाद सातवां वेतनमान देने का फैसला लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >