अनारक्षित टिकट घर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेवा शुरू

अनारक्षित टिकट घर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेवा शुरू

मुजफ्फरपुर . रेलवे

जंक्शन के दक्षिण ओर बनाये गये नये आधुनिक अनारक्षित टिकट घर से मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेवा शुरू की गयी. अब यात्री काउंटर से टिकट लेने के बाद बगल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणाली से ट्रेनों और प्लेटफॉर्म की जानकारी ले सकेंगे. रेलवे की इस व्यवस्था से यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में सहूलियत होगी. दक्षिण की तरफ के यूटीएस घर में बने पूछताछ काउंटर से एक नंबर प्लेटफार्म के पूछताछ काउंटर से लिंक को जोड़ा गया है. दोनों तरफ बड़ी टीवी स्क्रीन लगायी गयी है. टीवी स्क्रीन के पास दोनों ओर सीसीकैमरे भी लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >