मंदिर से चुरा लेती थी श्रद्धालुओं के पर्स, गिरफ्तार

मंदिर से चुरा लेती थी श्रद्धालुओं के पर्स, गिरफ्तार

गरीब स्थान मंदिर से सीतामढ़ी की चोरनी को धर दबोचापुलिस ने उसके पास से चोरी के दो पर्स भी किये बरामद

मुजफ्फरपुर.

गरीब स्थान मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच रहकर महिलाओं के पर्स को चुरा लेने वाली शातिर महिला को गिरफ्तार किया गया. वह सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर की रीता है. पुलिस को उसके पास से चोरी के दो पर्स भी मिले हैं. इसमें से एक पर्स कांटी के दामोदरपुर चैनपुर गांव की पूजा कुमारी का है. रीता के खिलाफ नगर थाने में मंगलवार को दारोगा ध्रुवलाल प्रसाद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. पूछताछ के बाद उसको कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया. दारोगा ने बताया कि सोमवार को गश्ती में थे. सरैयागंज टावर चौक पर जब पहुंचे तो सूचना मिली कि गरीब स्थान मंदिर में चोरी के आरोप में महिला पकड़ी गयी है. मंदिर परिसर में महिला को लोग बैठाये हुए थे. उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो बताया कि वह मंदिर में दर्शन करने आयी थी. उसपर लगाया गया चोरी का आरोप झूठा है. लेकिन, महिला सिपाही ने उसके सामान की तलाशी ली तो चोरी किया हुआ दो पर्स बरामद हुआ. इसमें 2667 रुपये भी बरामद हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >