एमआइटी हॉस्टल में पानी के लिए हंगामा

Uproar over water in MIT hostel

छात्रों ने घेरा प्राचार्य कार्यालय आरओ खराब होने से जूझ रहे हैं छात्र मेस संचालक पर लापरवाही का आरोप जल्द मरम्मत का मिला आश्वासन वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर एमआइटी में पीने के पानी की किल्लत से परेशान नये नामांकित छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. हॉस्टल संख्या एक (दामोदर) में रहने वाले छात्रों ने प्राचार्य कार्यालय का घेराव किया और विरोध प्रदर्शन किया. छात्रों ने बताया कि हॉस्टल में लगा आरओ सिस्टम कई दिनों से खराब पड़ा है. अनुरोध करने के बावजूद इसे ठीक नहीं कराया जा रहा. दिन के समय तो वे कॉलेज या विभाग में पानी पी लेते हैं, लेकिन सुबह और शाम को पानी के लिए उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई छात्रों ने बताया कि उन्हें मजबूरन बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है. प्राचार्य डॉ एमके झा ने बताया कि हॉस्टल में तीन से चार आरओ लगे हैं और उनकी मरम्मत की जिम्मेदारी मेस संचालक को दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि मेस संचालक की लापरवाही के कारण ही आरओ की मरम्मत में देरी हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lalitansoo

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >