चार सत्रों के लिए विवि ने 33 करोड़ का तैयार किया प्रस्ताव

चार सत्रों के लिए विवि ने 33 करोड़ का तैयार किया प्रस्ताव

-सभी कोटि की छात्राओं और एससी-एसटी के छात्रों को निशुल्क नामांकन के मामले में विभाग ने मांगी रिपोर्ट – 2023-27 में सर्वाधिक 20 करोड़ से अधिक रुपये का तैयार किया गया है प्रस्ताव मुजफ्फरपुर. बीआरएबीयू के सभी पीजी विभागाें व कॉलेजों में सभी कोटि की छात्राओं और एससी-एसटी के छात्रों से नामांकन मद में फी नहीं लिए जाने के आदेश के बाद राज्य सरकार ने प्रतिपूर्ति राशि देने की दिशा में पहल की है. उच्च शिक्षा निदेशक रेखा कुमारी ने विश्वविद्यालय को पत्र भेजकर वित्तीय वर्ष 2020-21, 2021-22, 2022-23 और 2023-24 में हुए नामांकन के एवज में प्रतिपूर्ति राशि का प्रस्ताव देने को कहा है. इसके बाद विवि की ओर से चारों सत्र के लिए नामांकन के अनुसार प्रतिपूर्ति राशि के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है. इसमें पीजी सत्र 2019-21 और 2020-22 के लिए एक करोड़ 12 लाख 28 हजार 160 रुपये, स्नातक सत्र 2020-23, 2021-24 और 2022 – 25 के लिए कुल राशि 11 करोड़ 96 लाख 59 हजार 20 रुपये और चार वर्षीय स्नातक सत्र 2023-27 के लिए 20 करोड़ 58 लाख 25 हजार 125 रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है. विवि की ओर से सीए से सत्यापित करवा कर यह प्रस्ताव शीघ्र विभाग को भेजा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >