Muzaffarpur : दरभंगा के दो युवकों को पिकअप ने मारी ठोकर, जख्मी

Muzaffarpur : दरभंगा के दो युवकों को पिकअप ने मारी ठोकर, जख्मी

प्रतिनिधि, गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी में हनुमान कट के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये. दोनों युवक बिहार पुलिस भर्ती की परीक्षा देने मुजफ्फरपुर जा रहे थे. दोनों युवक बाइक से जा रहे थे़ उसी दौरान एक पिकअप वैन ने टक्कर मार दी. दोनों युवकों की पहचान दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के साहुपरी गांव निवासी चंदन कुमार व बहेड़ी थाना के टेंगराही गांव निवासी श्याम कुमार के रूप में की गयी. दोनों घायलों को एनएचएआइ की एंबुलेंस से एसकेएमसीएच भेजा गया. घायल चंदन कुमार की स्थिति गंभीर बतायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >