मुजफ्फरपुर के कांटी में देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है. अंधेरे में संदिग्ध बैठे दो युवकों को देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए युवकों में से एक पर पहले से पांच गंभीर मामले दर्ज हैं.

Illegal Arms Recovered: मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है. कांटी थाना की पुलिस टीम ने देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने इस पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और ग्रामीण एसपी के सतत अनुश्रवण में क्षेत्र में अपराध रोकने के उद्देश्य से सक्रिय पुलिसिंग की जा रही थी. इसी दौरान बीती रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि मधुवन गांव में आटा चक्की के पास अंधेरे में कुछ संदिग्ध लोग बैठे हैं.

Muzaffarpur Crime News: देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद

गुप्त सूचना मिलते ही कांटी पुलिस की टीम बिना किसी देरी के मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को दबोच लिया. पकड़े गए युवकों की तलाशी लेने पर एक अभियुक्त के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पकड़े गए आरोपियों की पहचान कांटी निवासी रितिक मिश्रा उर्फ किटू और सुजित कुमार के रूप में हुई है. पुलिस दोनों को तुरंत हिरासत में लेकर थाने ले आई.

शराब पीने की पुष्टि और पांच संगीन मामलों का इतिहास

थाने लाने के बाद जब दोनों अभियुक्तों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई गई, तो उनके शराब पीने की भी पुष्टि हुई. इसके बाद मद्य निषेध अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने बताया कि पकड़ा गया रितिक मिश्रा उर्फ किटू बेहद शातिर प्रवृत्ति का अपराधी है. उसके खिलाफ पूर्व से कांटी, मीनापुर और मोतीपुर थानों में चोरी, एनडीपीएस, हत्या, आर्म्स एक्ट और डकैती जैसे पांच अलग-अलग गंभीर मामले दर्ज हैं.

पूछताछ के बाद दोनों अभियुक्तों को भेजा गया जेल

पुलिस गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास और उनके संपर्कों की पड़ताल कर रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वे हथियार लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं थे. सघन पूछताछ के बाद दोनों अभियुक्तों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी के साथ अपर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार चौरसिया और दरोगा रंजीत कुमार भी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें...मोतिहारी में सड़क के जलभराव वाले गड्ढे में बैठकर युवाओं का अनोखा प्रदर्शन, घंटों लगा रहा लंबा जाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार मिश्र

मनोज कुमार मिश्र को पत्रकारिता के क्षेत्र में 14 वर्षों का समृद्ध अनुभव है. क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >