मवेशी को पोखर में नहलाने गयी दो सगी बहनों की डूबने से मौत

बरूराज थाना क्षेत्र के सिसवां गांव में मंगलवार को मां के साथ पोखर में मवेशी को नहलाने गयी दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गयी.

प्रतिनिधि, मोतीपुर

बरूराज थाना क्षेत्र के सिसवां गांव में मंगलवार को मां के साथ पोखर में मवेशी को नहलाने गयी दो सगी बहनों की डूबने से मौत हो गयी. वहीं उसकी मां बाल बाल बच गई. घटना की सूचना पर परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. स्थानीय गोताखोरों ने दोनों को बाहर निकाला. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी लाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. दोनों बहन सिसवा निवासी संजय ठाकुर की पुत्री निधि और प्रीति थी. दोनों मध्य विद्यालय महमदा की छात्रा थी. मां टुन्ना देवी ने बताया कि वह अपने मवेशी को पोखर में नहाने के लिए ले गयी थी. मवेशी की डोर पकड़ कर नहला ही रही थी कि मवेशी ने तेजी से झटका दे दिया, जिससे वह गहरे पानी में चली गयी. बचाने के लिए उसकी पुत्री निधि कुमारी (नौ) पोखर में कूद पड़ी और जब निधि भी डूबने लगी तो प्रीति (आठ) बचाने के लिए पोखर में चली गयी़ पोखर में पानी अधिक रहने के कारण दोनों डूब गयी. शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और दोनों को पोखर से बाहर निकाला. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >