मटन कारोबारी के फ्लैट से 20 लाख की चोरी मामले में पड़ोसी महिला किरायेदार समेत दो को जेल

मटन कारोबारी के फ्लैट से 20 लाख की चोरी मामले में पड़ोसी महिला किरायेदार समेत दो को जेल

: सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल के कॉल डिटेल्स के आधार पर कार्रवाई

: नगर पुलिस ने महिला के पति को थाने से पीआर बांड पर छोड़ा

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मोतीझील में हुए मटन शॉप के संचालक मो. रेयाज के फ्लैट से हुए 20 लाख की संपत्ति चोरी में पुलिस ने पड़ोसी किरायेदार अर्शी प्रवीण और उसके भाई मो. तौफिक को शनिवार को जेल भेज दिया है. सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल का टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दोनों को चोरी में आरोपी मानते हुए जेल भेजा है. वहीं, अर्शी प्रवीण के पति की संलिप्तता सामने नहीं आने पर पुलिस उसको थाने से पीआर बांड पर छोड़ दिया है. उसको हिदायत दी गयी है कि जल्द से जल्द चोरी के 15 लाख नकदी व पांच लाख रुपये की ज्वेलरी बरामद कराये. नगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात जेल भेजे गए मो. तौफिक के पैतृक घर मनियारी थाना के हसन चक वाजिद में भी छापेमारी की थी. लेकिन, चोरी की ज्वेलरी व नकदी बरामद नहीं हो पायी है.

नगर थानेदार इंस्पेक्टर शरत कुमार का कहना है कि पुलिस मैनुअल व टेक्निकल इनपुट के आधार पर चोरी किया गया आभूषण व नकदी बरामद करने में जुटी हुई है. सीसीटीवी फुटेज की जांच में अर्शी प्रवीण अपने फ्लैट से हाथ में दो झोला लेकर निकलते हुए दिखाई दे रही है. हालांकि, उसका कहना था कि उस झोला में कपड़े थे. वहीं, जब वह बाजार से लौटी तो उसके हाथ में झोला नहीं था.

जानकारी हो कि मो. रेयाज इस्लामपुर लक्ष्मीनारायण रोड के रहने वाले हैं. वर्तमान में मोतीझील में श्याम सिनेमा के सामने भारत बिरयानी गली में किराये के मकान में चौथे माले पर रहते हैं. गुरुवार की शाम छह बजे वह अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार मो. राजा मेहंदी अली के घर महराजी पोखर गए थे. रात्रि दस बजे वापस लौटे तो देखा कि उनके फ्लैट के दरवाजे का ताला कटा हुआ था. घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी, बक्सा सब टूटा हुआ है. उसमें रखे 15 लाख रुपये नकदी व पांच लाख का सोना-चांदी का आभूषण चोरी कर लिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRASHANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >