अनियमितता व माहौल बिगाड़ने में दो प्रधानाध्यापक व शिक्षक निलंबित

सरकारी स्कूलों के दो प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया गया.

प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार व शिक्षक राजेश झा पर हुई कार्रवाई

डीइओ ने दोनों को किया निलंबित, काम में लापरवाही का आरोप

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

सरकारी स्कूलों के दो प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया गया. बच्चों की उपस्थिति से अधिक डेटा देने व निरीक्षण में पकड़े जाने व गड़बड़ी को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की. डीपीओ एसएसए से जारी पत्र में कहा है कि कुढ़नी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सकरी कन्या के प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है. स्कूल के निरीक्षण के क्रम में बच्चों की उपस्थिति कम थी, जबकि मध्याह्न भोजन के विवरण में अधिक बच्चों का उल्लेख था. राशि आवंटित होने के बाद भी शौचालय निर्माण शुरू नहीं कराने, शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में विफल होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी. निलंबित करने के साथ ही उन्हें विभागीय कार्यवाही के अधीन रखा गया है. निलंबन अवधि में उनका कार्यालय बीइओ कुढ़नी तय है. इनके विरुद्ध अलग से आरोप पत्र भी गठित किया जा रहा है.

दोकड़ा सरैया के शिक्षक हैं राजेश

राजकीय बुनियादी विद्यालय दोकड़ा सरैया के शिक्षक राजेश झा भी निलंबित हुए हैं. इनपर विद्यालय संचालन में गड़बड़ी व शैक्षणिक माहौल खराब करने, अभिभावक व ग्रामीणों के साथ कुशल व्यवहार नहीं रखने समेत अन्य आरोप लगाये गये थे. जांच के क्रम में प्रथम दृष्टया ये आरोप सही मिले. निलंबन अवधि में इनका कार्यालय बीइओ, मड़वन होगा. इनके विरुद्ध भी अलग से आरोप पत्र दाखिल किया जायेगा. विभागीय कार्यवाही भी चलेगी.

मिड डे मील में घपला, निलंबनमुक्त

प्लस टू गाेपाल प्रसाद उपाध्याय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, साहेबगंज के विशिष्ट शिक्षक सागीर अहमद को भी निलंबित किया गया है. सकरा प्रखंड के उमवि रहीमपुर रक्शा, उर्दू के प्रभारी प्रधानाध्यापक को विभागीय कार्यवाही के अधीन रखते हुए निलंबन मुक्त किया गया है. उनकी ओर से दिए गए स्पष्टीकरण के बाद यह निर्णय लिया गया है. इनके खिलाफ मध्याह्न भोजन योजना का चावल बाहरी व्यक्ति को देने का आरोप था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANKIT

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >