चोरी की बाइक व शराब के साथ दो धराये

पारूथाना क्षेत्र के कमलपुरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास शुक्रवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक और शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया गया

प्रतिनिधि, पारू

थाना क्षेत्र के कमलपुरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास शुक्रवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक और शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया गया वहीं धराये युवकों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष मोनु कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस गश्ती के दौरान वाहन चेकिंग की जा रही थी़ वहीं पुलिस वाहन को देख बाइक सवार दोनों युवक भागने लगे. पुलिस ने उसे पकड़ लिया और तलाशी लेने पर दोनों के पॉकेट से दो-दो फ्रूटी पैक बरामद हुआ. बाइक का कागजात मांगने पर नहीं दिखा पाया. थानेदार ने बताया कि न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है़ आरोपी थाना क्षेत्र के ही कमलपुरा गांव निवासी रौशन कुमार और पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाने के खटोलवा गांव के रौशन सहनी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >