लूट मामले में चार वर्षों से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

लूट मामले में चार वर्षों से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

सकरा़ पुलिस ने दरभंगा पुलिस के सहयोग से दरभंगा जिले के कपरपूरा एवं अतरबेल गांव में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों में दरभंगा जिले के करपूरा गांव निवासी चंद्रशेखर कुमार एवं अतरबेल गांव निवासी मुकेश सहनी है. थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी पर वर्ष 2021 में सकरा थाने में लूट के मामले में केस दर्ज है. उसमें उक्त दोनों आरोपी चार वर्षों से फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >