रफ्तार का कहर: कच्ची-पक्की चौक पर ट्यूशन पढ़ाने जा रहे शिक्षक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत

मुजफ्फरपुर के कच्ची-पक्की चौक के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ट्यूशन पढ़ाने जा रहे 30 वर्षीय अभिषेक कुमार की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Muzaffarpur News: सदर थाना क्षेत्र के कच्ची-पक्की चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक ट्यूशन शिक्षक की मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल शिक्षक को इलाज के लिए एसकेएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया.

मृतक की पहचान बरियारपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी 30 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. वह वर्तमान में कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के माधोपुर स्थित एयरटेल ऑफिस के पास किराये के मकान में रहकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में खुलेगी सिविल इंजीनियरिंग व आर्किटेक्चर यूनिवर्सिटी, 10 दिन में पताही एयरपोर्ट शिलान्यास का ऐलान

ट्यूशन पढ़ाने जाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार अभिषेक कुमार रोज की तरह बाइक से ट्यूशन पढ़ाने के लिए रामदयालु की ओर जा रहे थे. जैसे ही वह माधोपुर एयरटेल ऑफिस के समीप पहुंचे, एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वह बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी. इसके बाद गंभीर हालत में अभिषेक कुमार को एसकेएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

CCTV फुटेज के आधार पर जांच

कच्ची-पक्की ओपी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि ट्रक और उसके चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Chandan

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >