मुशहरी में पंचायत सरकार भवन निर्माण में पेड़ों का रोड़ा, वन विभाग से गुहार

मुशहरी में पंचायत सरकार भवन निर्माण में पेड़ों का रोड़ा, वन विभाग से गुहार

मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

मुसहरी प्रखंड में पंचायत सरकार भवन के निर्माण में बड़ी बाधा आ गयी है. चयनित भूमि पर सौ से अधिक पेड़ लगे होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है. भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने इसकी रिपोर्ट जिला पंचायती राज पदाधिकारी को सौंपी थी. इसके बाद उन्होंने वन प्रमंडल पदाधिकारी से पेड़ों को शीघ्र हटाने का अनुरोध किया है. जानकारी के अनुसार मुशहरी प्रखंड के तरौरा गोपालपुर और मणिका हरिकेश में नए पंचायत सरकार भवन का निर्माण प्रस्तावित है. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और स्थलों का चयन कर अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी जारी कर दिया गया है. हालांकि, जब निर्माण एजेंसी काम शुरू करने पहुंची तो तरौरा गोपालपुर में चिह्नित स्थल पर 56 और मणिका हरिकेश में 50 पेड़ पाये गये. इन पेड़ों के मौजूद रहने से निर्माण कार्य संभव नहीं है. एजेंसी ने इसकी सूचना कार्यपालक अभियंता को दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRASHANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >