मेडिसीन ओपीडी में भीड़, मरीजों ने किया हंगामा

सुबह नौ बजे पहुंचे मरीज का नंबर दोपहर 12 बजे तक नहीं आया. मरीजों की लंबी कतार लगी थी.

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल के मेडिसीन ओपीडी में गुरुवार को काफी भीड़ रही. सुबह नौ बजे पहुंचे मरीज का नंबर दोपहर 12 बजे तक नहीं आया. मरीजों की लंबी कतार लगी थी. हालांकि इस बीच गलत तरीके से ओपीडी में प्रवेश करने पर कतार में लगे मरीजों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. गार्ड के समझाने के बाद भी मरीज शांत नहीं हुए. वह कतार छोड़कर गलत तरीके से ओपीडी में जाने वाले मरीजों को बाहर निकालने में जुट गये. ब्रह्मपुरा से आयीं शकुंतला देवी ने कहा कि नौ बजे से वह खड़ी थीं. लेकिन भीड़ इतनी अधिक है कि तीन घंटे के बाद भी उनका नंबर नहीं आया. अब बेटी कतार में लगी हुई है. वहीं गार्ड का कहना था कि कोई भी मरीज बात सुनने के लिये तैयार नहीं है. धक्का देकर ओपीडी में प्रवेश कर जाता है. इससे मरीज हंगामा करने लगते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj kumar sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >