पीजी फोर्थ सेमेस्टर फॉर्म भरने का अंतिम मौका आज

Today is the last chance to fill PG 4th Semester form.

बीआरएबीयू 16 अक्तूबर से करायेगा परीक्षाएं वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बीआरएबीयू ने पीजी सत्र 23-25 के फोर्थ सेमेस्टर के छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए एक अंतिम मौका दिया है.विवि ने यह निर्णय उन छात्रों के अनुरोध पर लिया है जो पूर्व में तय तिथि तक अपना फॉर्म नहीं भर पाए थे.ऐसे सभी विद्यार्थी जो किसी कारणवश अब तक परीक्षा फॉर्म जमा नहीं कर सके हैं, वे 10 अक्तूबर को अपना फॉर्म भर सकेंगे. यह फॉर्म भरने की तिथि का दूसरा विस्तार है, क्योंकि छह अक्तूबर को ही समयसीमा खत्म हो चुकी है. परीक्षा विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों और कॉलेजों के प्राचार्यों को सख्त निर्देश दिया है कि वे शुक्रवार (10 अक्टूबर) को शाम 5 बजे तक सभी भरे हुए परीक्षा फॉर्म को यूएमआइएस पोर्टल पर अपलोड करा दें. साथ ही, एडमिट कार्ड शाखा में परीक्षा शुल्क जमा करने का विवरण भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा. इस अधिसूचना के साथ, विवि ने परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है. पीजी फोर्थ सेमेस्टर की लिखित परीक्षा की शुरुआत 16 अक्तूबर से होगी, जिसका विस्तृत शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है. इसके अलावा, छात्रों के लिए प्रायोगिक परीक्षा (प्रैक्टिकल) व वायवा के लिए 15 अक्तूबर तक का समय सभी संबंधित पीजी विभागों में तय किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >