वुशु के अंडर-19 में छा गया तिरहुत प्रमंडल

वुशु के अंडर-19 में छा गया तिरहुत प्रमंडल

डी-16 खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, राज्य में अव्वल वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बक्सर में बिहार राज्य स्तरीय विद्यालय वुशु प्रतियोगिता (अंडर-19) में तिरहुत प्रमंडल ने शानदार प्रदर्शन किया. लड़कों की टीम ने राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है. इसमें पांच गोल्ड, एक सिल्वर व एक कांस्य पदक शामिल है. गोल्ड मेडल में शिवम (75 किलो), राहुल (85 किलो), वरुण (90 किलो), सुमित (52 किलो), बसंत (56 किलो) शामिल है. वहीं सिल्वर मेडलिस्ट में कृष्णा (70 किलो), कांस्य मेडलिस्ट में विक्रम (48 किलो) है. वहीं लड़कियों की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन किया. इसमें लड़कियों ने एक गोल्ड, एक सिल्वर व तीन कांस्य पदक जीते. गोल्ड मेडल में साक्षी कुमार (70 किलो), सिल्वर मेडल में शांभवी सिन्हा (56 किलो) व कांस्य मेडलिस्ट में रानी लक्ष्मी (52 किलो), नंदिनी (48 किलो), प्रज्ञा प्रसर (45 किलो) शामिल है. यह जानकारी बिहार वुशु एसोसिएशन की सचिव सुमन मिश्रा ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KUMAR GAURAV

KUMAR GAURAV is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >