बाढ़ के पानी से भरी सियारी नदी में डूबा मासूम, सीएचसी में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मुजफ्फरपुर के बेनीबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को खेलते समय सियारी नदी में गिरे तीन वर्षीय मासूम आर्यन की मौत हो गई. ग्रामीण और परिजनों ने घंटों तलाश की, पर बच्चे को बचाया नहीं जा सका. घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है.

Muzaffarpur News: बेनीबाद थाना क्षेत्र के भरतनगर गांव में शुक्रवार को सियारी नदी में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पहचान भरतनगर निवासी सुरेंद्र राय के इकलौते पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है.

Benibad News: खेलते समय नदी में गिरा मासूम

मृतक के दादा परशुराम राय ने बताया कि बागमती नदी में आई बाढ़ के कारण लंबे समय से सूखी पड़ी सियारी नदी में रातभर में पानी भर गया था. शुक्रवार दोपहर आर्यन घर के समीप खेल रहा था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया.

तलाश के बाद पानी में मिला बच्चा

कुछ देर तक बच्चा नजर नहीं आने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान आर्यन नदी के पानी में मिला. आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गायघाट ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने की जांच, पोस्टमार्टम से परिजनों का इंकार

घटना की सूचना मिलते ही बेनीबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. जांच अधिकारी एएसआई रामदेव साह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में टीबी मरीजों के लिए राहत, चैंबर ऑफ कॉमर्स में होगा किट वितरण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajeet kumar

पत्रकारिता के क्षेत्र में 22 वर्षों का समृद्ध अनुभव. क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ है. निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >