अन्यायपुर में आग लगने से तीन घर जले

यजुआर थाना क्षेत्र के अन्यायपुर में आग लगने से तीन घर जल गये. पंचायत के वार्ड सदस्य रौशन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह आठ बजे गरीब दास के घर में आग लग गयी.

कटरा़ प्रखंड के यजुआर थाना क्षेत्र के अन्यायपुर में आग लगने से तीन घर जल गये. पंचायत के वार्ड सदस्य रौशन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह आठ बजे गरीब दास के घर में आग लग गयी. इसके बाद आग ने गुदरी दास व ध्यानी दास के घर को भी चपेट में ले लिया़ घटना में लगभग तीन लाख रुपये के सामान जल गये. कहा कि खाना पकाकर खाना देने गया था. आशंका है कि उसी समय चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गयी. पीड़ितों का रो-रो कर बुरा हाल है. सीओ मधुमिता कुमारी ने कहा कि मामले की जांच कर पीड़ितों को सरकारी सहायता उपलब्ध करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >