कार की ठोकर से स्कूटी सवार तीन युवतियां घायल

सकरा़ थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित सुजावलपुर चौक के निकट शनिवार की शाम कार की ठोकर से स्कूटी पर सवार तीन लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गयीं.

सकरा़ थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित सुजावलपुर चौक के निकट शनिवार की शाम कार की ठोकर से स्कूटी पर सवार तीन लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी़ स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को सकरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों में बाजी बुजुर्ग गांव निवासी चांदनी कुमारी (15), कशक कुमारी (19) एवं खुशी कुमारी (17) शामिल है. बताया गया कि उक्त तीनों लड़कियां स्कूटी पर सवार होकर अपने घर आ रही थी. इसी दौरान सुजावलपुर चौक के निकट कार चालक ठोकर मारकर फरार हो गया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >