मुजफ्फरपुर. एसकेएमसीएच के पीआइसीयू वार्ड में चमकी-बुखार के लक्षण वाले तीन बच्चे को भर्ती किया गया. एइएस से पीड़ित बच्चे स्वस्थ होकर अपने घर चले गये हैं. भर्ती हुए बच्चे एक जिले के और दो सीतामढ़ी के बताये गये हैं. वहीं बाकी को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है. उपाधीक्षक सह शिशु विभागाध्यक्ष डॉ. गोपाल शंकर सहनी ने बताया कि पीड़ित बच्चे की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गयी है. मोतीपुर, के एक और दो सीतामढ़ी से बच्चे चमकी-बुखार के पीड़ित होकर आये हैं. उन्होंने कहा कि अगर समय पर बच्चा अस्पताल आ जाए तो उसकी जान बच जाती है. जानकारी के अनुसार इस साल जो बच्चे एइएस पीड़ित मिले, उसकी संख्या तीन अभी तक हैं. इसमें एक की भी मौत नहीं हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
