विवि ने अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों को दिया निर्देश
उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुरबीआरएबीयू में स्नातक सत्र 2023-27 के थर्ड सेमेस्टर की प्रायाेगिक परीक्षा साेमवार से शुरू हाेगी. विवि की ओर से सभी अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालयाें काे दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं. नजदीक के महाविद्यालय से संबंधित विषय के शिक्षक काे बाह्य परीक्षक नियुक्त किया जायेगा. सभी प्राचार्याें काे निर्देश दिया गया है कि 20 मार्च तक परीक्षा करवाकर 24 मार्च तक परीक्षा विभाग काे मार्क्स उपलब्ध करा दें. स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा तीन महीने से अधिक विलंबित हाे चुकी है. फरवरी में परीक्षा फाॅर्म भरने के लिए समय दिया गया, लेकिन काॅलेजाें में बिहार बाेर्ड की परीक्षा के कारण फाॅर्म नहीं भरवाया जा सका. 20 फरवरी से तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी तक की गयी. इसके बाद पांच मार्च तक का समय दिया गया. इसके बाद भी काॅलेजाें से तिथि बढ़ाने का अनुराेध किया गया, जिसके बाद फिर एक सप्ताह का समय दिया गया है.
10 मार्च तक बिना विलंब शुल्क का फाॅर्म भरने का अंतिम दिन है. इसके बाद 11 व 12 मार्च काे विलंब शुल्क के साथ काॅलेजाें में फाॅर्म स्वीकार किये जायेंगे. फाॅर्म भरवाने के बाद परीक्षा की तैयारी शुरू हाेगी. इस बीच 10 से 20 मार्च तक प्रायाेगिक परीक्षा के लिए शेड्यूल निर्धारित किया गया है. इसी दाैरान हाेली की छुट्टी भी हाेगी. विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया कि मार्च में ही थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हाेगी. हाेली की छुट्टी के बाद इसका शेड्यूल जारी कर दिया जायेगा. वहीं, परीक्षा केंद्र निर्धारित करते हुए काॅलेजाें से मैपिंग भी की जानी है. इस परीक्षा में 1.10 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हाेंगे, जिनका फर्स्ट व सेकेंड सेमेस्टर काे मिलाकर 28 क्रेडिट से अधिक है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
