Muzaffarpur : छुट्टी के दिन ऑटो से विद्यालय पहुंचे प्रभारी एचएम को घेरकर हंगामा

Muzaffarpur : छुट्टी के दिन ऑटो से विद्यालय पहुंचे प्रभारी एचएम को घेरकर हंगामा

मड़वन : प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय फंदा में छुट्टी के दिन बुधवार की दोपहर बाद ढाई बजे ऑटो लेकर पहुंचे प्रभारी को लोगों ने घेर कर जमकर हंगामा किया़ लोगों का आरोप था कि प्रभारी एचएम चावल चोरी करने छुट्टी के दिन विद्यालय में पहुंचे है़ं मामले की सूचना लोगों ने पुलिस को भी दी, हालांकि करजा पुलिस मौके पर नहीं पहुंची़ इसके बाद ग्रामीणों ने एचएम की बाइक जब्त कर उन्हें छोड़ दिया़ ग्रामीणों ने कहा कि गुरुवार को एफआइआर के लिए आवेदन दिया जायेगा़ ग्रामीणों का आरोप था कि प्रभारी एचएम विद्यालय की छुट्टी के दिन विद्यालय आते हैं और दूसरे तीसरे दिन अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देते है़ं लोगों को आशंका है कि एचएम द्वारा ही सामान की हेराफेरी कर बचाव में थाने में आवेदन दिया जाता है़ लोगों ने बताया कि इससे पहले विद्यालय में एक बार कंप्यूटर चोरी व एक बार चावल चोरी का मामला दर्ज कराया जा चुका है़ एक दिन पूर्व मंगलवार को भी विद्यालय के कमरे में पंखा नहीं रहने के कारण गर्मी से बेहाल बच्चों ने हंगामा किया़ लोगों का आरोप था कि विद्यालय में अनियमितता स्थानीय अधिकारियों के मिलीभगत से एचएम द्वारा की जा रही है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >