Muzaffarpur : उप वितरणी का बांध टूटा, गेहूं-सरसों की फसलें डूबीं

Muzaffarpur : उप वितरणी का बांध टूटा, गेहूं-सरसों की फसलें डूबीं

प्रतिनिधि, मोतीपुर प्रखंड क्षेत्र के नोनियाडीह गांव के समीप तिरहुत उपवितरणी लखनसेन का बायां बांध टूटने से गांव के दर्जनों एकड़ में लगी गेहूं और सरसों की फसल पानी में डूब गयी. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त नहर के बांध में सुबह से रिसाव हो रहा था. अचानक करीब 15-20 फुट में बांध टूटा गया, जिससे पानी के तेज बहाव ने देखते ही देखते दर्जनों एकड़ में लगी फसल को डूबो दिया. ग्रामीण उपेंद्र सिंह, विजय सिंह, कौशलेंद्र सिंह एवं बालेन्द्र राय ने बताया कि आरोप लगाते हुए कहा कि बांध को देखने विभाग का कोई कर्मचारी तक नहीं आते हैं. अगर समय रहते बांध की देखरेख होती, तो किसानों की फसल नुकसान होने से बच सकती थी़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >