Muzaffarpur News:अमले ने परखी मैदान पर सुविधाएं

अमले ने परखी मैदान पर सुविधाएं

डी 19-20

-होमगार्ड बहाली के लिए डीएम व एसएसपी ने लिया जायजा

-लंगट सिंह कॉलेज में शारीरिक दक्षता व सक्षमता जांच हाेगी

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

होमगार्ड के 296 रिक्त पदों के लिए 5 से 22 मई तक लंगट सिंह कॉलेज खेल मैदान में शारीरिक दक्षता सक्षमता जांच परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. जांच परीक्षा का एडमिट कार्ड 28 अप्रैल से गृह रक्षा वाहिनी की वेबसाइट http://onlinebhg.bihar.gov.in पर उपलब्ध है. बहाली को लेकर डीएम सुब्रत कुमार सेन व एसएसपी सुशील कुमार ने लंगट सिंह कॉलेज का भ्रमण कर तैयारी का जायजा लिया. प्रतिनियुक्त अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग कर स्वच्छ-पारदर्शी आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

मुजफ्फरपुर में होमगार्ड के स्वच्छ नामांकन हेतु 17319 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें पुरुष 13669, महिला 3649 व ट्रांसजेंडर का एक आवेदन प्राप्त हुआ है. मैदान में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी है. इंट्री गेट पर ही प्रवेश पत्र की जांच की जायेगी. सही से इसके आयोजन हेतु मैदान में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी – पुलिस बल की तैनाती की है तथा शारीरिक जांच की प्रत्येक गतिविधि के लिए अलग-अलग अधिकारियों की टीम की प्रतिनियुक्ति की है.

सीसीटीवी व वीडियोग्राफी की व्यवस्था

विधि व्यवस्था संधारण हेतु मुख्य प्रवेश द्वार/ निकासी द्वार, निबंधन काउंटर बनाये गये हैं तथा अधिकारियों कर्मियों की तैनाती की गयी है. पुरुष व महिला अभ्यर्थियों के लिए दौड़/ ऊंची कूद/लंबी कूद/ गोला फेंक संबंधी कार्यों के संचालन हेतु अलग-अलग प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी की तैनाती हुई है. शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये हैं तथा सीसीटीवी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी है. शारीरिक जांच परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए चिकित्सकीय परीक्षण हेतु मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया गया है. मैदान में पेयजल, शौचालय , विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई , सुरक्षा व्यवस्था आदि की समुचित व्यवस्था की गयी है. अपर समाहर्ता राजस्व व पुलिस अधीक्षक नगर को संपूर्ण व्यवस्था के वरीय प्रभार में दायित्व दिया गया है तथा अपनी देख-रेख में सभी कार्यों को ससमय संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR GAURAV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >