राज्य प्रतियोगिता के जिला बास्केटबॉल टीम का ट्रायल एक जून को

भागलपुर में 13 से 16 जून तक होने वाली राज्य स्तरीय यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जिला बालक व बालिका टीम का चयन एक जून को ट्रायल से होगा.

मुजफ्फरपुर. भागलपुर में 13 से 16 जून तक होने वाली राज्य स्तरीय यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जिला बालक व बालिका टीम का चयन एक जून को ट्रायल से होगा. जीडी मदर स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट में ट्रायल होगा. यह जानकारी एसोसिएशन के सचिव अखिलेश कुमार मणि ने दी. उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में वैसे खिलाड़ी भाग लेंगे जिनका जन्म एक जनवरी 2008 या इसके बाद हुआ है. खिलाड़ी अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की मूलप्रति व छाया प्रति लेकर आएं. दोनों वर्ग में 18-18 खिलाड़ियों का चयन कर जून से राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >