सदभावना एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी से मोतिहारी का युवक घायल

यात्री का ईलाज आरसी हाॅस्पिटल, मोतिहारी में चल रहा

मुजफ्फरपुर. गाड़ी सं0-14016 डाउन सदभावना एक्सप्रेस पर हुई पत्थरबाजी की घटना के दौरान एक यात्री को गंभीर चोट आयी है. मामले में रेल एसपी मुजफ्फरपुर की ओर से जानकारी स्पष्ट की गयी है, जिसमें बताया गया है कि 5 अगस्त को 20.05 बजे बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन व सिंधिया रेलवे गुमटी के बीच गाड़ी सं0-14016 डाउन सदभावना एक्सप्रेस पर किसी अज्ञात द्वारा पत्थर फेंका गया. इससे एक यात्री मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. जिनके सिर में चोट आयी है. घायल यात्री सुगौली बाजार, वार्ड सं-8, मोतिहारी के रहने वाले है. यात्री का ईलाज आरसी हाॅस्पिटल, मोतिहारी में चल रहा है, जो खतरे से बाहर है. बताया गया कि घटना के संबंध में आरपीएफ, पोस्ट मोतिहारी में रेलवे एक्ट के तहत अज्ञात पर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >