पंकज मार्केट से चोरी की गयी मोटरसाइकिल को कल्याणी के पास से बरामद

The motorcycle stolen from Pankaj Market

संवाददाता, मुजफ्फरपुर पंकज मार्केट से चोरी की गयी मोटरसाइकिल को कल्याणी के पास से बरामद कर ली गयी है. साथ ही चोरी करने वाला एक शातिर को भी गिरफ्तार किया गया है. उसकी पहचान मुसहरी के बड़ी कोठियां निवासी लक्की कुमार के रूप में हुई. पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. उसके खिलाफ सिवाईपट्टी इलाके के रहने वाले अनमोल कुमार ने नगर थाने में गुरुवार को एफआइआर दर्ज कराई है. इसमें पुलिस को बताया है कि बुधवार को वह अपने दोस्त के मोटरसाइकिल से पंकज मार्केट स्थित नाना के घर पर गया था. बाहर में मोटर साइकिल खड़ी कर घर के अंदर गया. कुछ देर बाद जब वह बाहर निकला तो देखा कि मोटरसाइकिल गायब था. खोजबीन के दौरान अगले दिन यानी गुरुवार को कल्याणी चौक के पास देखा कि एक लड़का उसका मोटरसाइकिल लेकर खड़ा था. इसके बाद नजदीक जाकर देखा तो वह मोटरसाइकिल उसी का था. जिसके बाद उस लड़के को पकड़ कर पूछताछ की तो उसने बताया कि बुधवार को वह पंकज मार्केट के पास से इस मोटरसाइकिल को चोरी किया था. इसके बाद नगर थाने की पुलिस को बुलाकर मोटरसाइकिल के साथ उस लड़के को सुपुर्द कर दिया गया. फिलहाल उसे नगर थाने में रख कर पूछताछ की जा रही है. इधर, नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन की जांच कर एफआइआर दर्ज की गयी है. गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर आगे की कवायद की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. मुरलीगंज (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >