Muzaffarpur : एमओ ने डीलर सहित पांच लोगों पर दर्ज करायी प्राथमिकी

Muzaffarpur : एमओ ने डीलर सहित पांच लोगों पर दर्ज करायी प्राथमिकी

मीनापुर : टेंगरारी पंचायत की डीलर रीता देवी पर राशन गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कमलेश कुमार ने सिवाइपट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. शिकायत मिली थी कि लाभुकों से दो माह का अंगूठा लगवा कर एक माह का राशन दिया जा रहा है. एमओ ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले का भौतिक सत्यापन किया था़ 20 लाभुकों से बात की गयी, जिसमें बताया गया कि जुलाई व अगस्त माह का अंगूठा लगवा कर मात्र जुलाई का राशन दिया जाता है. एमओ ने पैक्स के राशन गोदाम को सील कर दिया था. बाद में बीडीओ के स्तर से जांच हुई, तो 28 हजार 588 क्विंटल चावल व 6693 क्विंटल गेहूं नहीं पाया गया. जांच में गड़बड़ी पायी गयी. मामले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलर रीता देवी, सुनीता देवी, अविनाश कुमार, शिवशंकर गुप्ता व अनिकेत कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >