सिवाइपट्टी थाने के दारोगा को निगरानी ने दबोचा

निगरानी विभाग की टीम ने सिवाइपट्टी थाने में तैनात दारोगा सुमनजी झा को दबोच लिया.

मीनापुर: निगरानी विभाग की टीम ने सिवाइपट्टी थाने में तैनात दारोगा सुमनजी झा को दबोच लिया. मुजफ्फरपुर शहर से सिवाइपट्टी थाना लौटते समय बुधवार की शाम बनघारा में गिरफ्तार कर लिया. वह मंगलवार को बीमार पत्नी का इलाज करवाने शहर गये हुए थे. पत्नी का पैथौलोजिकल जांच भी हुई. पत्नी की जांच रिपोर्ट व दवा लेकर बुधवार की शाम बाइक से सिवाइपट्टी थाना लौट रहे थे. इसी बीच बनघारा में वह निगरानी के हत्थे चढ़ गये. दो साल पहले वह सिवाइपट्टी में एएसआइ पद पर तैनात हुए थे. पिछले साल अगस्त में दारोगा पद पर इनका प्रमोशन हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >