मालवाहक ऑटो ने मासूम को रौंदा, मौत पर हंगामा

रामदयालु रोड में मलंग स्थान के समीप हुई वारदात

संवाददाता, मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर – हाजीपुर रोड में रामदयालु मलंग स्थान के समीप अनियंत्रित डीजल लोड ऑटो ने चार साल की मासूम आतिशी को रौंद दिया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वह सुस्ता पंचायत के चक अहमद निवासी संतलाल पासवान की पुत्री थी. घटना के समय वह सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान ऑटो ने उसको रौंद दिया. बच्ची को ठोकर मारने के बाद चालक तेजी से गाड़ी भगना चाहा लेकिन ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया. घटना के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर आ गये. कांवरिया पथ में वाहनों के परिचालन के रोक के बावजूद मालवाहक ऑटो के प्रवेश करने व उससे ठोकर लगने से बच्ची की मौत होने की बात को लेकर हंगामा करने लगे. घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थानेदार दारोगा अस्मित कुमार व पीएसआइ दीपक कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. हंगामा कर रहे लोगों को मुआवजा दिलाने व दोषी पर कार्रवाई का आश्वासन पर जाम समाप्त कराया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, ऑटो को जब्त करके थाने ले आयी. थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि ठोकर लगने से चार साल के मासूम बच्ची की मौत हो गयी है. परिजन के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >