मरीज को 12 घंटे तक डाॅक्टर देखने ही नहीं आये

मरीज को 12 घंटे तक डाॅक्टर देखने ही नहीं आये

-एसकेएमसीएच में भर्ती था मरीज मुजफ्फरपुर. उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल एसकेएमसीएच में भर्ती मरीज को 12 घंटे तक डाॅक्टर देखने ही नहीं आए. सोमवार की शाम गांव में हुई मारपीट में परिवार के दो सदस्य घायल हो गए थे. नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया था. घायल की पहचान सकरा थाना के मीरापुर गांव के 45 वर्षीय अवधेश गुप्ता के रूप में की गई. सोमवार की की रात 9 बजे उसे एसकेएमसीएच के इमरजेंसी में भर्ती किया गया था. मंगलवार दोपहर तक कोई भी डॉक्टर उसे देखने नहीं पहुंचे. कई बार मरीज के परिजन डाॅक्टर के पास गए मगर वे नहीं आए. इसके बाद मरीज फर्श पर ही लेट गया. उसने बताया की रात 9 बजे से जमीन पर पड़े हुए हैं. अधीक्षक डाॅ कुमारी विभा ने बताया इस तरह की जानकारी नहीं मिली है. मैनेजर से जांच करने के लिए बोला गया है. दोषी पाने जानेपर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >