पोखर से बोरे में बंद युवक का शव बरामद

करजा थाना क्षेत्र के द्वारिकानाथपुर के समीप चौर में मंगलवार को पोखर से बोरे में शव मिला़ स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव बरामद किया़

करजा थाना क्षेत्र के द्वारिकानाथपुर के समीप की घटना मड़वन: करजा थाना क्षेत्र के द्वारिकानाथपुर के समीप चौर में मंगलवार को पोखर से बोरे में शव मिला़ स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव बरामद किया़ शव की पहचान नहीं हो सकी है़ बताया गया कि महमदपुर खाजे व द्वारिकानाथपुर की सीमा के बीच मछगरा चौर है़ उक्त जगह पर पोखर है, जिसमे पानी भरा हुआ है़ देर शाम कुछ मजदूर धान की रोपनी कर हाथ-पैर धो रहे थे़ इसी बीच एक उजले बोरे शव दिखा़ इसके बाद मजदूरों ने स्थानीय लोगों को सूचना दी़ मौके पर लोगो की भीड़ जुट गयी़ इसकी सूचना पुलिस को दी, जहां पुलिस ने देर शाम पहुंचकर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया़ थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि एक बंद बोरे में शव मिला है़ शव की पहचान नहीं हो पायी है़ हत्या कर शव फेंका गया लगता है़ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है़ पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >