मोतीपुर हॉस्पिटल रोड की एक दुकान में मिला किशोर का शव, हंगामा, तोड़फोड़ और चौकीदार को पीटा

मोतीपुर हॉस्पिटल रोड की एक दुकान में मिला किशोर का शव, हंगामा, तोड़फोड़ और चौकीदार को पीटा

प्रतिनिधि, मोतीपुर मोतीपुर बाजार के हॉस्पिटल रोड स्थित एक गुमटीनुमा पान की दुकान से पुलिस ने बुधवार की अहले सुबह एक 12 वर्षीय किशोर का शव दुकानदार की सूचना पर बरामद हुआ. शव की पहचान मोतीपुर नगर परिषद के वार्ड 16 निवासी विनोद पासवान के पुत्र कृष्णा कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्तम के लिए भेज दिया. सूचना पर मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाये. मौके से फॉरेंसिक टीम को बिजली का नंगा वायर भी मिला. आशंका जताई जा रही है कि कृष्णा कुमार की मौत बिजली का करंट लगने से हुई है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई. शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई. पोस्टमार्टम से शव वापस आने के बाद परिजनों ने शव को बच्चन पंडित के दुकान मे रख दिया. दुकान मे तोड़फोड़ की. रोकने गये तीन चौकीदारों के साथ मारपीट भी की. मारपीट मे चौकीदार उमेश पासवान, ब्रह्मदेव राय, सुरेश राय और दिनेश राय जख्मी हो गये. सभी की चिकित्सा मोतीपुर पीएचसी मे कराई गई है. इससे मोतीपुर बाजार में कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई. तोड़ फोड़ की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर दुबारा पहुंचकर उपद्रवियों को खदेड दिया. परिजनों को समझाया जिसके बाद परिजन शव को अपने साथ अंतिम संस्कार के लिए ले गये. दुकानदार मोतीपुर थाना क्षेत्र के ही बखरा निवासी बच्चन पंडित ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उसके पट्टीदार में शादी समारोह था. इसको लेकर वह शाम को दुकान बंद कर घर चले गए थे. बुधवार को सुबह करीब सात बजे दुकान खोल कर अंदर जाना चाहा तो दुकान के अंदर देखा कि एक बच्चा मृत पड़ा हुआ है. तब वह इसकी जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी. थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडे ने बताया कि मृतक के चेहरे और जांघ पर जख्म के के निशान थे. उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा. हालांकि पीड़ितों की ओर से लिखित शिकयत नहीं मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRASHANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >