महमदपुर चकिया में विक्षिप्त युवक का शव मिला

महमदपुर चकिया में विक्षिप्त युवक का शव मिला

प्रतिनिधि, सरैया थाना क्षेत्र में सरैया मोतीपुर एसएच 86 में सोमवार की दोपहर महमदपुर चकिया में ग्रामीण सड़क में एक बिजली के पोल के समीप एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. राहगीरों से मिली सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सुभाष मुखिया ने घटनास्थल का छानबीन की. शव किसी मानसिक रूप से विक्षिप्त का लग रहा था. शव अर्धनग्न अवस्था में था. हाथ और पैर कुछ जगह झुलसे हुए थे. ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अर्ध विक्षिप्त युवक के पोल पर चढ़ने के कारण है टेंशन तार की चपेट में आने से मौत हुई हो. कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक विगत दो दिनों से आसपास विक्षिप्त अवस्था में घूमते हुए देखा गया था. काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी. पुलिस ने शव को कागजी कार्रवाई के बाद एसकेएमसीएच भेज दिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल और शव की स्थिति देखने के बाद मृतक के बिजली के चपेट में आने से मौत होना प्रतीत हो रहा है. मृतक के हाथ और पैर झुलसे हुए थे. शरीर के किसी भी हिस्से को छूने पर चमड़ा हट रहा था. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prashant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >