करेंट से मृत दोनों युवकों के शव का हुआ दाह संस्कार

करेंट से मृत दोनों युवकों के शव का हुआ दाह संस्कार

सकरा. प्रखंड के भठंडी गांव निवासी हाइटेंशन बिजली के तार के संपर्क में आने से जल कर हुई ट्रैक्टर चालक सहित दो की मौत के मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम के उपरांत दोनों शव को परिजन को सौंप दिया है. शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई थी. परिजन ने ग्रामीणों के सहयोग से गांव के ही श्मशान में दोनों शव का अंतिम संस्कार कर दिया. घटना की सूचना पर पूर्व प्रमुख सह जदयू नेता अनिल राम, आदित्य कुमार, साधूशरण कुशवाहा, जिलापार्षद सुरेश प्रसाद यादव, रिंकू देवी आदि ने दोनों मृतक के परिजन को सांत्वना दी. मालूम हो कि सकरा वाजिद गांव में गुरुवार को ट्रैक्टर पलट कर हाइटेंशन तार के संपर्क में आने से ट्रैक्टर पर सवार चालक सहित दो युवक जिंदा जल गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRASHANT KUMAR

PRASHANT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >