टेंपो ने बाइक में मारी ठोकर, जख्मी रेफर

कटरा़ प्रखंड के यजुआर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर के निकट एक बाइक सवार टेम्पो की ठोकर से बुरी तरह घायल हो गया. दुर्घटना की सूचना लोगों ने थानाध्यक्ष रमन राज को दी.

कटरा़ प्रखंड के यजुआर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर के निकट एक बाइक सवार टेम्पो की ठोकर से बुरी तरह घायल हो गया. दुर्घटना की सूचना लोगों ने थानाध्यक्ष रमन राज को दी. पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां उसकी पहचान औराई थाना क्षेत्र के सिमटोका निवासी केदार राय (55) के रूप में की गयी. स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच भेज दिया गया. घायल की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. परिजनों ने कहा कि घायल केदार राय भंडारा में शामिल होने के लिए अपने घर से कल्याणपुर जा रहे थे. थानाध्यक्ष ने कहा कि टेम्पो चालक का पता लगाया जा रहा है. मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >