Muzaffarpur : साहेबगंज में करेंट लगने से किशोर की मौत

Muzaffarpur : साहेबगंज में करेंट लगने से किशोर की मौत

साहेबगंज. नगर परिषद के मकड़ीटोला में रविवार को करेंट लगने से बालेंद्र सहनी के पुत्र गोलू कुमार (15) की मौत हो गयी. बताया गया कि वह पंखा में प्रवाहित करेंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया. आनन-फानन में इलाज के लिए उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को एसकेएमसीएच भेज दिया. वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था. उसके पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. आसपास के लोग ढांढ़स बंधाने में जुटे रहे़ रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >