'टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत सर्राफा संघ की अनूठी पहल, 200 मरीजों को बांटी गई पोषण किट

मुजफ्फरपुर में सर्राफा संघ ने 'टीबी मुक्त भारत अभियान' को बड़ी गति दी है. 200 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट (फूड पैकेट) का वितरण किया गया, जिससे उनके बेहतर स्वास्थ्य और त्वरित रिकवरी में मदद मिलेगी.

Tb Mukt Bharat:'टीबी मुक्त भारत अभियान' को गति देने के लिए मंगलवार को पुरानी बाजार स्थित विवाह भवन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अखिल भारतीय सर्राफा संघ मुजफ्फरपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में 200 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट (फूड पैकेट) का वितरण किया गया.

डीएम कुमार गौरव और प्रभारी सिविल सर्जन ने बांटी किट

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी कुमार गौरव और प्रभारी सिविल सर्जन उपस्थित रहे. अधिकारियों ने अपने हाथों से टीबी मरीजों को न्यूट्रिशन किट सौंपी. सर्राफा संघ द्वारा टीबी मरीजों के बेहतर पोषण और उनके जल्द स्वस्थ होने में मदद के उद्देश्य से यह सराहनीय कदम उठाया गया है.

जिलाधिकारी ने सर्राफा संघ के सामाजिक प्रयास को सराहा

जिलाधिकारी कुमार गौरव ने सर्राफा संघ की इस मानवीय पहल की मुक्तकंठ से सराहना की. उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को केवल प्रशासनिक प्रयासों से हासिल नहीं किया जा सकता. समाज के विभिन्न सक्षम वर्गों और संगठनों के आगे आने से ही देश को पूरी तरह टीबी मुक्त बनाया जा सकता है.

निक्षय मित्र बनकर समाज निभाए अपनी जिम्मेदारी

कार्यक्रम में संदेश दिया गया कि टीबी के सही इलाज के लिए दवाओं के साथ-साथ पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक है. इस अवसर पर सर्राफा संघ के अध्यक्ष बाबू लाल, प्रमुख पदाधिकारी, स्थानीय व्यवसायी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: वेबसीरीज देखकर रचा गया 'परफेक्ट मर्डर', रहस्यमयी किरायेदार बना मुख्य संदिग्ध


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >