कलेक्ट्रेट कैंपस के पानी पंप से सप्लायी शुरू

कलेक्ट्रेट कैंपस के पानी पंप से सप्लायी शुरू

दीपक-17

-10 से ज्यादा मोहल्लों में हुई राहत

-बाल्टी भरने में लगते थे आधे घंटे

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

वार्ड 11 के कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित नगर निगम के पानी पंप हाउस में पाइप गिर गया था. इसकी वजह से परेशानी बढ़ गयी थी. रविवार को इसे दुरुस्त कर शाम में चालू कर दिया गया. इस पंप से कलेक्ट्रेट कैंपस, कंपनीबाग, सदर अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, योगिया मठ, सूतापट्टी, धर्मशाला, छोटी सरैयागंज, पंकज मार्केट, गोला रोड आदि इलाकों में रहने वाले लोगों को पानी की सप्लायी की जाती है.

शनिवार से जलसंकट की स्थिति बनी हुई थी. पंप के खराब होने के कारण संबंधित इलाकों में पानी नहीं आ रहा था. कुछ जगहों पर पानी आ रहा था तो एक बाल्टी पानी भरने में आधे घंटे का समय लग रहा था. पंप खराब होने की सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम रविवार की सुबह से इसे ठीक करने में जुटी हुई थी. दोपहर बाद इसे दुरुस्त कर लिया गया और शाम की पाली में जलापूर्ति शुरू की गयी.

पाइपलाइन कनेक्टेड, पानी की दिक्कत नहीं

जल कार्य शाखा के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पाइप अंदर ही टूटकर गिर जाने से समस्या हो गयी थी. इसके बाद टीम ने काम शुरू किया और फिर से पाइप जोड़कर जलापूर्ति शुरू की. सभी पाइपलाइन एक-दूसरे से कनेक्टेड हैं. इसलिए जलापूर्ति पूरी तरह बाधित नहीं हुई थी. पानी का प्रेशर भले कम था. रविवार छुट्टी का दिन होने के कारण इसे दुरुस्त करने में थोड़ी देर हुई, लेकिन शाम तक चालू कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KUMAR GAURAV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >