सीढ़ी घाट पर जल भरने गया 9वीं का छात्र नदी में डूबा, बचाव कार्य में देरी पर परिजनों का हंगामा

मुजफ्फरपुर के सीढ़ी घाट पर जल भरने के दौरान एक किशोर गहरे पानी में डूब गया. बचाव कार्य में देरी को लेकर परिजनों और कांवरियों ने जमकर हंगामा किया. एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर तलाश में जुटी है.

SDARF rescue operation: मुजफ्फरपुर शहर के सीढ़ी घाट पर सोमवार को जल भरने के दौरान एक किशोर नदी के गहरे पानी में डूब गया. तुर्की थाना क्षेत्र के लदौरा निवासी सतेंद्र शाह का 16 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार धनेश्वर नाथ मंदिर में जलार्पण के उद्देश्य से अपने अन्य साथी युवकों के साथ जल लेने घाट पर पहुंचा था. वह नवमी कक्षा में पढ़ाई करता था.

Muzaffarpur Sidhi Ghat: जल बोझी के दौरान गहरे पानी में समाया छात्र

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ. सीढ़ी घाट पर जल बोझी के दौरान ऋषभ का पैर फिसल गया या अंदाजा न मिलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया. उसे डूबता देख साथ आए अन्य युवकों ने तुरंत उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन नदी की गहराई और पानी के तेज बहाव के कारण ऋषभ का कोई पता नहीं चल सका और वह आंखों के सामने ही ओझल हो गया.

बचाव कार्य में देरी पर भड़के परिजन और कांवरिए

घटना की सूचना मिलते ही ऋषभ के परिजन रोते-बिलखते घाट पर पहुंचे. हादसे के काफी देर बाद तक ठोस राहत कार्य शुरू न होने से परिजनों और मौके पर मौजूद कांवरियों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने सीढ़ी घाट पर जमकर हंगामा किया और गोताखोरों की टीम समय पर न पहुंचने का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक सुस्ती पर गहरी नाराजगी जताई.


एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी

हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने नदी में मोर्चा संभाला और गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू की. खबर लिखे जाने तक एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी था.

गांव और परिवार में मचा कोहराम

इस अचानक हुई दुर्घटना के बाद से लदौरा गांव में मातम पसरा हुआ है और ऋषभ के घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. धनेश्वर नाथ मंदिर में जलार्पण की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं और हर कोई इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध दिखाई दे रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन सिंह

चंदन सिंह बीते 12 सालों से क्राइम रिपोर्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं. 2016 से लगातार प्रभात खबर के साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दैनिक जागरण और भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के लिये योगदान दे चुके हैं. क्राइम रिपोर्टिंग में इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म पर अधिक फोकस. पत्रकारिता में मास्टर्स की पढ़ाई की है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >