छात्र संवाद में छात्रों की उपस्थिति कम, जल्द निपटेंगे डिग्री-अंकपत्र के मामले

छात्र संवाद में छात्रों की उपस्थिति कम, जल्द निपटेंगे डिग्री-अंकपत्र के मामले

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में लंबे अंतराल के बाद सोमवार को आयोजित ””छात्र संवाद”” कार्यक्रम में छात्रों की कम उपस्थिति देखने को मिली. विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस में हुए इस संवाद सत्र में गिनती के तीन से चार मामले ही सामने आए, लेकिन इन मामलों ने परीक्षा विभाग की पुरानी त्रुटियों को उजागर किया. संवाद के दौरान, रंगीला कुमार ने अपनी लंबित डिग्री की शिकायत दर्ज कराई, जबकि अनामिका कुमारी ने अपने अंकपत्र में सुधार के लिए आवेदन दिया. छात्र-छात्राओं ने मुख्य रूप से अंकपत्र में गलती, आवेदन के बावजूद डिग्री न मिलना, और एडमिट कार्ड-रजिस्ट्रेशन में हुई त्रुटियों को लेकर परीक्षा विभाग को ज्ञापन सौंपे. परीक्षा नियंत्रक डॉ. राम कुमार ने छात्रों को आश्वासन देते हुए कहा कि सभी आवेदनों को सुरक्षित रखा गया है और एक से दो दिनों के भीतर इनका निपटारा कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि आवश्यक अंकपत्र और अन्य संबंधित दस्तावेज कॉलेजों को भेज दिए जाएंगे. इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू डॉ. आलोक प्रताप, डीएसडब्ल्यू कार्यालय के आदित्य, और आईटी सेक्शन के अमन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >