संघर्ष की कहानी: शादी में बैंड बजाने वाले पिता की बेटी ने प्राप्त किया बिहार में 5वां स्थान, IAS बनना चाहती है मुजफ्फरपुर की संजना

Bihar Topper Story: बिहार के मुजफ्फरपुर की संजना कुमारी ने पूरे बिहार में आर्ट्स संकाय से पांचवा रैंक प्राप्त किया है. हाल ही में उनके भाई टीआरइ-3 में सफलता हासिल कर शिक्षक बने हैं.

Bihar Topper Story: मुजफ्फरपुर जिला के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंजनाकोट की छात्रा संजना कुमारी ने इंटर कला संकाय की परीक्षा में सूबे में पांचवां स्थान प्राप्त किया है. उसे 93.6 प्रतिशत अंक मिले हैं. संजना कुमारी मोतीपुर थाना क्षेत्र के अंजनाकोट निवासी संजय कुमार राम की बेटी है. संजय कुमार राम शादी-ब्याह के अवसर पर बैंड बजाने का काम करते हैं. वहीं मां शोभा देवी गृहिणी हैं. तीन भाई-बहनों में संजना सबसे छोटी है.

संजना ने बताया किसका-किसका सहयोग मिला

बड़े भाई दीपक कुमार ने हाल ही में बीपीएससी टीआरइ-3 में सफलता हासिल कर शिक्षक बने हैं. दूसरे भाई ऋषि राज समस्तीपुर से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं. यह उनका अंतिम साल है. संजना के पिता ने बताया कि संजना पढ़ने में शुरू से ही मेधावी रही है. उसकी सफलता ने परिवार को खुशियों से भर दिया है. संजना कुमारी ने बताया कि सूबे में पांचवा रैंक मिलने की बात पता चलते ही खुशी का ठिकाना नहीं रहा. सबसे पहले उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी. फिर स्कूल के शिक्षकों और तब दोस्तों को बताया. बताया कि परीक्षा की तैयारी उसने विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में किया. माता-पिता और भाइयों का भरपूर सहयोग मिला.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सर गर्व से ऊँचा कर दिया- हेडमास्टर

संजना ने बताया कि उसका पसंदीदा विषय इतिहास है और वह आगे चलकर यूपीएससी कर आइएएस बनना चाहती है. बताया कि माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों के मार्गदर्शन से सफलता मिली है. हेडमास्टर हरेंद्र चौधरी ने बताया कि पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है. संजना ने बिहार में पांचवां स्थान हासिल कर हम सबका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. उस पर विद्यालय परिवार को नाज है. वहीं वर्तमान विधायक डॉक्टर अरुण कुमार सिंह, पूर्व विधायक नंद कुमार राय, मुखिया कृष्णा सहनी, जिला पार्षद पूनम देवी, सावित्री देवी, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि राजेश कुमार सिह, इंजीनियर राकेश कुमार, बसपा नेता मोहम्मद जावेद ने संजना की सफलता पर शुभकामनाएं दी हैं.

इसे भी देखें: Video: डॉक्टर बनना चाहती है टॉपर प्रिया जायसवाल, बेहद साधारण परिवार से आती हैं

Video: ‘मेहनत का फल लगभग मिल गया है’, सेकेंड स्टेट टॉपर बनने के बाद काफी खुश दिखे शाकीब शाह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >