एसटीएफ ने मधुबनी के एक बैंक लुटेरा को उठाया

एसटीएफ ने मधुबनी के एक बैंक लुटेरा को उठाया

मुजफ्फरपुर. बिहार एसटीएफ व जिला पुलिस की विशेष टीम ने सकरा थाना क्षेत्र से मधुबनी के रहने वाले एक बड़े बैंक लुटेरा को उठाया है. पकड़ा गया शातिर समस्तीपुर में बैंक लूट समेत उत्तर बिहार में हुए कई लूट और छिनतई में वांटेड रहा है. उसको गुप्त स्थान पर रखकर एसटीएफ व जिला पुलिस टीम अलग- अलग पूछताछ कर रही है. चर्चा है कि पकड़े गए मधुबनी के शातिर का शहर के एक रेस्टोरेंट संचालक से जुड़ाव बताया जा रहा है. पुलिस सूत्रों की मानें तो पकड़े गए शातिर ने अपने साथियों के साथ मिलकर जिले में एक बड़ी लूट की साजिश रची थी. इसकी भनक लगने के बाद अलग-अलग इलाके में कई दिनों से पुलिस टीम अलर्ट पर थी. इस बीच समस्तीपुर में बैंक लूट के वांटेड मधुबनी के शातिर के सकरा में दिखने की सूचना पुलिस के मिली. वह अपने एक करीबी के यहां सकरा में आया था. इसके बाद बिहार एसटीएफ और मुजफ्फरपुर पुलिस टीम ने सुबह करीब चार बजे घेराबंदी करके उक्त शातिर को उठाया है. पुलिस का मानना है कि उसके पास से हथियार और अन्य आपत्तिजनक वस्तु भी मिले हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >