एसटीइएम आधारित शिक्षा वर्तमान समय की जरूरत

नॉर्दर्न सहोदय स्कूल्स कॉम्प्लेक्स के तत्त्वावधान में डीएवी पब्लिक स्कूल मालीघाट में सीबीएसइ के निर्देश पर विशेषज्ञ कार्यशाला आयोजित की. अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ हिमांशु पाण्डेय ने किया.

दीपक 21 वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर नॉर्दर्न सहोदय स्कूल्स कॉम्प्लेक्स के तत्त्वावधान में डीएवी पब्लिक स्कूल मालीघाट में सीबीएसइ के निर्देश पर विशेषज्ञ कार्यशाला आयोजित की. अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ हिमांशु पाण्डेय ने किया. कहा कि एसटीइएम आधारित शिक्षा 22वीं सदी की आवश्यकता है. अगर हम इसकी उपेक्षा करते हैं तो पीछे रह जायेंगे. नॉर्दर्न सहोदय स्कूल्स कॉम्प्लेक्स के सचिव सतीश झा ने कहा कि एसटीइएम आधारित शिक्षा से वर्ग में सभी स्तर के छात्र-छात्राओं को समान मौका मिलेगा. उन्होंने एटीएल को इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण बताया. जहां कमजोर बच्चे भी नवाचार में लगे हैं. जिला उप प्रशिक्षण समन्वयक विनीता ने कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी विद्यालयों व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया. रिसोर्स पर्सन पटना साइंस कॉलेज के भौतिकी के अवकाशप्राप्त शिक्षक डॉ अमरेन्द्र नारायण ने सभी प्रतिभागियों से अपील किया कि वे इसे एक दिनचर्या के रूप में लें. कहा कि कक्षाओं में हैंड ऑन ऐक्टिविटी पर फोकस करें. डाइट पटना के डॉ रितेश कुमार ने एसटीइएम को विज्ञान से निकाल कर बच्चों को अपने जीवन पद्धति से जोड़ने की अपील की. कहा कि हमारे अध्ययन पद्धति को अपडेट करने का यह माध्यम है. कार्यशाला में डीएवी पब्लिक स्कूल के तीनों शाखाओं के साथ ही मदर टेरेसा विद्यापीठ, सेंट जेवियर्स स्कूल, बिरला ओपेन माइंड, लाइसियम स्कूल समेत कुल 24 विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया. संचालन रश्मि सिंह व धन्यवाद ज्ञापन डॉ विकास ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANKIT

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >