स्टैंड फैन टूट कर खेल रही लड़की पर गिरा, मौत

स्टैंड फैन टूट कर खेल रही लड़की पर गिरा, मौत

सकरा़ प्रखंड के मझौलिया गांव में सोमवार को करेंट लगने से अंशु कुमारी (10) की मौत हो गयी. वह मझौलिया गांव निवासी अरुण कुमार की पुत्री थी. बताया गया कि अंशु घर में खेल रही थी. घर में स्टैंड फैन चल रहा था. इसी दौरान स्टैंड फैन टूट कर उसके शरीर पर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से मौत हो गयी़ स्टैंड फैन टूटने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और आनन-फानन में उसे उठाकर सकरा रेफरल अस्पताल ले गये. वहां चिकित्सक ने लड़की को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >