महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत की टाउन एसपी ने की जांच

टाउन एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने सोमवार को नगर परिषद के प्रतापपट्टी के वार्ड नंबर-8 निवासी कुणाल किशोर की पत्नी ज्योति किशोर (33) की हुई संदिग्ध मौत के मामले की जांच की.

साहेबगंज.टाउन एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने सोमवार को नगर परिषद के प्रतापपट्टी के वार्ड नंबर-8 निवासी कुणाल किशोर की पत्नी ज्योति किशोर (33) की हुई संदिग्ध मौत के मामले की जांच की. इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया़ साथ ही मृतका के ससुर किशोर कुमार से पूछताछ की. जानकारी हो कि बीते 10 मई की रात छत से गिरने के कारण ज्योति किशोर की मौत हो गयी थी. मामले में मृतका के भाई व समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर निवासी राहुल कुमार ने कुणाल किशोर समेत अन्य लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी़ मामले में एक महिला से अवैध संबंध का विरोध करने के कारण हत्या किये जाने का आरोप लगाया था़ मौके पर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >