बोचहां में चर्चित मर्डर केस का अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे, पूछताछ के बाद जेल

मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र में 2020 के चर्चित हत्याकांड मामले में फरार आरोपी लक्ष्मी राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिला के बोचहां थाने की पुलिस टीम ने वर्ष 2020 के एक चर्चित हत्याकांड मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से गहन पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

अहियापुर के शेखपुर का रहने वाला है आरोपी

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया अभियुक्त अहियापुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी सकलदेव प्रसाद यादव का पुत्र लक्ष्मी राय उर्फ लक्ष्मी यादव है. आरोपी इस हत्याकांड में अप्राथमिकी अभियुक्त था और घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था. पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी.

पूछताछ के बाद आरोपी को भेजा गया जेल

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष यशवंत मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा गया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने उससे 2020 के इस चर्चित हत्याकांड से जुड़े विभिन्न पहलुओं और घटनाक्रम के संबंध में विस्तृत पूछताछ की. पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रभूषण कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का अनुभव. अपने क्षेत्र से जुड़ी सभी खबरों पर मजबूत पकड़ है व वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >