नगर निगम बोर्ड बैठक में सफाई पर बवाल, 2500 एलईडी लाइटों को मिली मंजूरी

sitamarhi municipal corporation hungama; नगर निगम बोर्ड की बैठक में आवास योजना, जलजमाव और सफाई व्यवस्था पर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया. बैठक में 2500 एलईडी लाइट, स्वागत द्वार और लापरवाह एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट करने समेत कई निविदाओं पर भी चर्चा हुई.जानिए पूरी खबर…

सीतामढ़ी से रतिकांत झा की रिपोर्ट

sitamarhi municipal corporation hungama:नगर निगम सभागार में शनिवार को महापौर रौनक जहां परवेज की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत में हाल ही में दिवंगत हुई वार्ड पार्षद मोसिना खातून को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पार्षदों ने शहर की अव्यवस्थित नालियों, जलजमाव और सफाई व्यवस्था को लेकर जोरदार हंगामा किया. प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी प्रगति और लाभुकों की समस्याओं को लेकर भी पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा.

स्वागत द्वार, नेम प्लेट और स्ट्रीट लाइट पर चर्चा

बैठक में शहर के विभिन्न इलाकों में देवी-देवताओं के नाम पर प्रस्तावित स्वागत द्वार तथा मोहल्लों की पहचान के लिए नेम प्लेट लगाने पर विस्तार से चर्चा हुई. इस दौरान स्वागत द्वार एवं नेम प्लेट का डेमो भी प्रस्तुत किया गया. पार्षदों से जल्द ही स्थलों की सूची मांगी गई है. इसके अलावा शहर में 2500 नई एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना पर भी बात हुई. सिटी मैनेजर ने बताया कि लाइट का टेंडर हो चुका है और तकनीकी समस्याओं के समाधान के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा.

लापरवाह एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट करने की मांग

सदन में पार्षदों ने मुद्दा उठाया कि कई एजेंसियां टेंडर मिलने के बाद भी एग्रीमेंट कराने नहीं आती हैं, जिससे विकास कार्य बाधित होते हैं. ऐसी एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट करने की मांग पुरजोर तरीके से उठी. बैठक में उप महापौर आशुतोष कुमार, नगर आयुक्त डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह सहित अधिकांश वार्ड पार्षद व अधिकारी उपस्थित रहे.

क्रय सह निविदा समिति की बैठक में खुले टेंडर

बोर्ड बैठक के तुरंत बाद महापौर की अध्यक्षता में क्रय सह निविदा समिति की बैठक हुई. इसमें विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित वित्तीय (फाइनेंशियल) और तकनीकी (टेक्निकल) टेंडर खोले गए. अधिकारियों ने निविदा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >